बिसौली: बिसौली क्षेत्र में गैस, बिजली और खाद की समस्या को लेकर सपा पदाधिकारी ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बदायूं जनपद के बिसौली क्षेत्र में आम जनता और किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को 3 बजे करीब नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को लंबे इंतजार के बाद भी समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।