टिकारी: पंचानपुर में सड़क किनारे पर स्थित गड्ढा वाहन चालकों के लिए बना मुसीबत बड़े व छोटे वाहन गड्ढे में फंसने से हो रही समस्या
Tikari, Gaya | Jul 21, 2026 पंचानपुर में सड़क किनारे स्थित गड्ढा वाहन चालकों के लिए विकराल समस्या बनता जा रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि प्रतिदिन कई बड़े व छोटे वाहन ओवरटेक या साइड लेने की फिराक में पानी भरे गड्ढे में फस जा रहे हैं। जिससे सड़क में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति में स्थानीय थाने को मदद के लिए आगे आना पड़ता है। जो सभी के लिए बड़ी परेशानी का सबक बना हुआ है।