चीनोर: ग्राम पंचायत चीनौर परिसर में आयोजित योग शिविर में ग्रामीणों ने बड़ चढ़कर लिया भाग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को चीनौर में कॉमन सर्विस सेंटर के BLE रामवीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण,नागरिकों,युवाओं एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी जागरूकता एवं उत्साह का परिचय दिया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।