हरदोई: जतुली गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसा पिकअप, चालक की मौत, एक घायल
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2025 हरियावां थाना क्षेत्र के जतुली गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में पिकअप डाला पीछे से जागुसा जिसमें पिकअप डाला चालक की मौत हो गई जबकि पिकअप डाला मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जानकारी के मुताबिक पिहानी थाना क्षेत्र के मझिया गांव निवासी पप्पू गांव के ही पिकअप डाला मालिक राम गोविंद के साथ धान लेकर मंडी आया था।