मनोहरथाना: सेमली जागीर में धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई
यज्ञ आचार्य पंडित बृजेश शर्मा के सानिध्य में बड़बड़ ग्राम पंचायत के सेमली जागीर गांव में राम जानकी मंदिर पर राम दरबार प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया। इससे पूर्व गणेश पूजन, रामायण पाठ, कलश यात्रा, यज्ञ सहित आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर गांव सहित अन्य गांव के ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद रहे।