करौं: करौं थाना क्षेत्र के देउस्कर पथ पर जाम से राहगीर परेशान
Karon, Deoghar | May 5, 2026 करौं थाना क्षेत्र के करौं ग्राम पंचायत अंतर्गत देउस्कर पथ पर आए दिन जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे यहाँ जाम लग गया, जिससे राहगीरों को करीब एक घंटे तक फंसे रहना पड़ा। आए दिन होने वाले इस जाम के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।