मंदसौर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला मंदसौर में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा पुलिस कर्मचारियों का ओआर लिया गया।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा पुलिस कर्मचारियों की समस्या के समाधान हेतु ओआर लिया जाता है, जिसमे पुलिस कर्मचारी अपनी समस्या पुलिस अधीक्षक के सम्मुख रखते है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मचारियों की समस्या सुनने के उपरांत उचित समाधान किया गया।