सिमडेगा: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सिमडेगा में एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
सिमडेगा में महानिदेशक एनसीसी के आदेश एवं 46 झारखंड बटालियन गुमला के निर्देश पर शनिवार को 11 बजे जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सिमडेगा में एनसीसी कैडेट्स द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्राहम केरकेट्टा ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी।