कौंच: घुसिया गांव में खुलेआम जुआ खेल रहे जुआरियों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
Konch, Jalaun | Jun 29, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसिया में खुलेआम जुआ खेले जाने का वीडियो सोमवार दोपहर 2 बजे वायरल हुआ है, वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो में कुछ लोग ताश के पत्तों के साथ हार-जीत की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है।