खैरथल जिला कलेक्टर के PRO अतर सिंह ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी त्रुटि रहित और मतदाता हितैषी बनाने के उद्देश्य चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान खैरथल शहर में पूरी सक्रियता के साथ जारी है। BLO की टीम में घर-घर पहुंची और मतदाताओं को न केवल प्रक्रिया की जानकारी दी बल्कि आवश्यक सत्यापन कराया