महोबा: डहर्रा गांव में समता ग्रेनाइट क्रेशर प्लांट के पास अनियंत्रित होकर पलटा डंपर, चालक गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Apr 22, 2026 अतरार गांव का रहने वाला 35 वर्षीय धर्मेंद्र शहर के मदीना मस्जिद चौराहे पर किराए के मकान में रहकर ट्रक चलाने का काम करता है। डंपर लेकर डहर्रा से पसवारा माल लेने जा रहा था। तभी समता ग्रेनाइट क्रेशर प्लांट के पास तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।