ग्राम परसिया के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, इंजन और चेचिस अलग हुए, चार लोग घायल
ताला थाना के मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम परसिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जहाँ कार के चेचिस और इंजन अलग अलग हो गए। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं।घायलों को ग्रामीणों की सहायता से गोविंदगढ़ CHC ईलाज के लिए ले जाया गया था।जहाँ डॉ ने ईलाज बाद चारों घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया हैं।