बरौनी: गढ़हरा में सैकड़ों स्काउट-गाइड बच्चों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने चिकित्सालय में किया आयोजन
बृहस्पतिवार को पूर्व मध्य रेलवे के उपमंडलीय चिकित्सालय गरहरा द्वारा ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ गरहरा के सैकड़ों कब, बुलबुल, स्काउट और गाइड बच्चों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ