सिंघवारा: सिंहवाड़ा के एमबीडी इंटर कॉलेज रामपुरा में आठ वर्षों से बाकी अनुदान की आश लिए गुजर गए एक और वित्तरहित शिक्षक
दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा के एमबीडी इंटर कॉलेज रामपुरा में आठ वर्षों से बाकी अनुदान की आश लिए एक और वित्तरहित शिक्षक प्रो डॉ जितेंद्र नाथ झा का निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य रिजवान अहमद खान की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। जिसमें उपस्थित शिक्षक एवं कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।