उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में हुई झमाझम बारिश,लोगों को गर्मी से मिली राहत
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मंगलवार की संध्या करीब 6 बजे झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से आमलोग काफी परेशान हो गए थे। वहीं झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।