मथुरा: मथुरा में बैनामे के लाखों रुपये हड़पने का विरोध करने पर घर में घुसकर पथराव और तोड़फोड़, आरोप उल्टा फसाने की साजिश
मथुरा में जमीन के बैनामे के लाखों रुपये हड़पने और विरोध करने पर पीड़ित के घर में घुसकर तोड़फोड़ व पथराव करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित चंद्रपाल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई।पीड़ित चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने गांव के ही कुछ रसूखदारों को जमीन के बैनामे के लिए पैसे दिए थे।