गुना: सोनखरा विद्यालय में शराब पीने वाले दो शिक्षक और डुमावन में गुटखा खाने वाले प्रभारी प्रधान अध्यापक को किया गया निलंबित
गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस के आदेश पर अनुभाग स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम बमोरी में आयोजित किया गया, जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले 2 प्राथमिक शिक्षक सत्येंद्र दोहरे एवं हरिश्चंद्र पंचोली एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक जगे सिंग चौहान को निलंबित करने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए हैं।