भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में निजी बस संचालकों ने किया एक दिवसीय चक्का जाम, यात्री हुए परेशान, 1500 से अधिक बसों के थमे पहिए <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
भीलवाड़ा में एक बार फिर निजी बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के बैनर तले शनिवार को एक दिवसीय चक्का जाम हड़ताल की जा रही है। बस संचालकों का आरोप है कि परिवहन विभाग उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है और मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के विपरीत कार्रवाई कर रहा है।