भीलवाड़ा: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला चिकित्सालय से निकली जागरूकता रैली, सीएमएचओ शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर से बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव व RVRS मेडिकल कॉलेज प्राचार्या डॉ० वर्षा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।