भीलवाड़ा: आर्य बाल विद्या मंदिर स्कूल में गैस रिसाव से धमाका, रसोई की दीवार गिरी, प्राचार्य सहित परिवार के 5 सदस्य कमरे में थे
भीलवाड़ा शहर के भोपालगंज क्षेत्र में आर्य समाज मार्ग स्थित आर्य बाल विद्या मंदिर सैकेंडरी स्कूल में शनिवार तड़के अचानक हुए तेज धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। स्कूल की तीसरी मंजिल पर स्थित प्राचार्य के आवासीय परिसर में रसोईघर में हुए धमाके से दीवार टूटकर परिवार पर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।