दमोह: सरपंच, सचिव व सहायक सचिवों ने कलेक्टर को पंचायतों में आ रही तकनीकी समस्याओं के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 8, 2026 दमोह सरपंच, सचिव और सहायक सचिव संगठनों ने सोमवार को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को ज्ञापन सौंपकर पंचायतों में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधियों ने कमजोर नेटवर्क के कारण ऑनलाइन उपस्थिति, केवायसी और मजदूरों की एंट्री में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने ऑफलाइन उपस्थिति, मैन्युअल मस्टर रोल, लंबित भुगतान तकनीकी सुधार की मांग की।