मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 125 चालान के बाद ₹5,40,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी में एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर मैं वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 125 गाड़ियों के यातायात पुलिस ने चालान काटने के बाद 5,40,000 रुपए का जुर्माना वसूला है। वहीं पूरे मामले पर यातायात पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।