बक्सर: सोनपा में युवक ने फांसी लगा की ईहलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस, घर में फंदे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप
Buxar, Buxar | Jul 1, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव में बुधवार सुबह 7 बजे एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुदामा शर्मा, पिता स्वर्गीय राम अवतार शर्मा के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।