डुमरी: उमंग दिवस पर किशोरियों को स्वास्थ्य का पाठ, मझगांव स्कूल में माहवारी स्वच्छता को लेकर किया गया जागरूक
Dumri, Gumla | Jul 3, 2026 डुमरी प्रखंड के मझगांव स्कूल में किशोरियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को माहवारी (मासिक धर्म) से जुड़ी सही जानकारी देकर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में सीएचओ दीपशिखा तिग्गा एवं एएनएम लक्ष्मी कुमारी ने छात्राओं को बताया कि माहवारी एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है,