मथुरा: वृद्ध महिला के साथ हुई मारपीट, उल्टा बेकसूरों पर दर्ज हुए मुकदमे
वृद्ध महिला के साथ हुई मारपीट और उल्टा ही बेकसूरों पर दर्ज हुए मुकदमें को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के पदाधिकारी एसएसपी दफ्तर पहुंचे और पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे