गोंडा: एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग में तैनात टेक्नीशियन को घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 5, 2025 गोंडा में बुधवार 2 बजे एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग में तैनात टेक्नीशियन अंबेश श्रीवास्तव को ₹8000 घूस लेते गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी यशमय इंटरनेशनल स्कूल के सामने से की गई है। अंबेश को लेकर एंटी करप्शन की टीम नगर कोतवाली लेकर आयी। जहां बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए टेक्निशियनों ने जमकर हंगामा किया।