नगरी: महानदी पर ₹4.86 करोड़ की लागत से एनीकट निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर
आज रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार नगरी सिहावा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित विकास कार्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महानदी के उद्गम स्थल पर एनीकट निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस एनीकट का भूमिपूजन सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य।