इटावा: कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में DM व SSP ने अग्नि सुरक्षा के संबंध में व्यापारी संगठनों व कोचिंग संचालकों के साथ की बैठक
Etawah, Etawah | Jun 23, 2026 कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व SSP ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यापारी संगठनों एवं कोचिंग संचालकों के साथ अग्नि सुरक्षा, व्यापारिक समस्याओं के सम्बंध में बैठक की जिसमे व्यापारी संगठनों ने अधिकारीगण को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया, बैठक में जिलाधिकारी ने लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुई दुखद अग्निकांड की घटना को दुःखद बताया