चित्तौड़गढ़: बस्सी में कलश यात्रा के साथ नवकुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शंखनाद, गायत्री शक्तिपीठ का आयोजन
बस्सी में शनिवार को कलश यात्रा के साथ नवकुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शंखनाद हुआ। गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ और बस्सी ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र का माहौल आध्यात्मिक और भक्तिमय हो गया। एक विज्ञप्ति के अनुसार कलश यात्रा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ हुई जिसमे सैकड़ों माताएं-बहनें