बिदुपुर: वैशाली में युवक ने कुएं में कूदकर जान दी, पारिवारिक विवाद की आशंका
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर सिंघिया गांव में रविवार को एक युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेंद्र राय (41) के रूप में हुई है, जो शिलांग में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और कुछ दिन पहले ही घर आया था।परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह वह घर से गायब मिला। तलाश के दौरान कुएं के पास उसके चप्पल व अन्य सामान मिले।