खलीलाबाद: महुली थाने के श्री नगर गांव में चकनाली के बगल में सागौन के हरे पेड़ों की हो रही कटान, ग्रामीणों ने दी जानकारी
महुली थाने के श्री नगर गांव में चकनाली के बगल में खेत में सागौन के हरे पेड़ों की शुक्रवार सुबह 9:00 बजे हो रही कटान।गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि परमिट कहीं और का है और पेड़ कहीं और काटा जा रहा है।फिलहाल पूरे मामले पर काश्तकार प्रमोद चौधरी ने बताया कि वन विभाग से 10 पेड़ का परमिट लेकर पेड़ को काटा जा रहा है।