गोड्डा: गोड्डा में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन
Godda, Godda | Apr 11, 2026 गोड्डा जिले के महगामा में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर पंचायतों के समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि केंद्र से पंचायतों को 52 से 65 लाख रुपये तक का फंड मिलने से विकास कार्यों में तेजी आई है और लंबित योजनाएं पूरी हो रही हैं।