बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के हिंडोलिया भोलापुर में दबंगों पर पति को पीटने का आरोप, इलाज के दौरान हुई मौत
कैंट थाना क्षेत्र के भोलापुर हिंडोलिया की रहने वाली महिला ने शनिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसके पति को बहाने से शादी में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए और उनकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई।