औराई: औराई ब्लॉक से डीएम के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता बाइक रैली, भदोही डीएम विशाल सिंह रैली में हुए शामिल।
Aurai, Bhadohi | Apr 22, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भदोही जिला प्रशासन पूरी तरह शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए लोगों को तमाम कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक कर रहा है, जिसके क्रम में सोमवार को औराई ब्लॉक से भदोही डीएम के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गई, रैली तीन दर्जन से अधिक गांवों तक पहुंची, महाराजगंज में रैली का हुआ समापन, शत प्रतिशत मतदान करने की की गई अपील।