औराई: कंसापुर में अपने कॉलेज पहुंची इण्टरमीडिएट जिला टाॅपर शिक्षा दूबे, अध्यापकों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई और शुभकामनाएं।
Aurai, Bhadohi | Apr 22, 2024 युपी बोर्ड की परीक्षा में भदोही जनपद में इण्टरमीडिएट की परीक्षा में शिक्षा दूबे ने 481अंक पाकर जिला टाॅप किया है, सोमवार को शिक्षा दूबे अपने कॉलेज कंसापुर पहुंची जहां पर कॉलेज के सभी अध्यापकों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा शिक्षा दूबे को बधाई और शुभकामनाएं भी दी, शिक्षा दूबे ने सभी का आभार जताया तथा इस सफलता में शिक्षकों तथा परिजनों का सहयोग बताया।