औराई: बसंतापुर-बारीपुर निवासी नैंसी मिश्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 92.83% अंक पाकर परिवार का नाम किया रोशन, खुशी का माहौल।
Aurai, Bhadohi | Apr 20, 2024 शनिवार को युपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जहां पर सभी सफल छात्र छात्राओं को लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है, इसी क्रम में भदोही जनपद के औराई क्षेत्र के बसंतापुर बारीपुर गांव निवासी नैंसी मिश्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 92.83% अंक पाकर परिवार का नाम रोशन किया है, लोग नैंसी को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है।