बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर 'रोको टोको' अभियान, 10 गिरफ्तार और गांजा के साथ पंपलेट बरामद
Buxar, Buxar | Nov 3, 2025 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया. इस दौरान कल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा वाहन जांच के क्रम में उल्लंघन के मामले में ₹4000 जुर्माना के रूप में वसूली की गई है. वहीं गिरफ्तार लोगों में आर्म्स एक्ट के कांड में एक एवं एनडीपीएस एक्ट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.