जैतपुर: पब्लिक ऐप की खबर का असर: स्कूल की बाउंड्री तोड़कर पलटे हाइवा पर आखिर दर्ज हुआ केस
जैतपुर पब्लिक ऐप पर खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बीते दिनों रेत से भरा हाइवा स्कूल की बाउंड्री तोड़कर पलट गया था, लेकिन पहले मामला दर्ज नहीं किया गया था। खबर प्रसारित होने के बाद जैतपुर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जानकारी मंगलवार सुबह 8 बजे सामने आई है।