निम्बाहेड़ा: ऑपरेशन त्रिनेत्र में निम्बाहेड़ा सदर पुलिस ने नर्सरी पौधों की आड़ में जा रहे 287 किलो गांजे को किया जब्त, एक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम को बड़ी सफलता मिली है। दोनों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हाईवे पर नाकाबंदी में एक टाटा ट्रक की तलाशी ली गई । जांच में नर्सरी के पौधों के बीच छिपाकर रखा गया 287 किलो 720 ग्राम गांजा बरामद हुआ ।