मथुरा: नगर पंचायत की बैठक में महिला सभासद को जूते मारने की धमकी, रोती हुई सदन से बाहर निकलीं, ईओ बने रहे मूकदर्शक, वीडियो वायरल
आरोप है कि बैठक के दौरान महिला सभासद रेनू ठाकुर के साथ चेयरमैन के पति मनीष लंबरदार और उनके देवर संदीप ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उन्हें सरेआम जूते मारने की धमकी तक दे डाली। चेयरमैन के परिजनों के इस रसूख और बदसलूकी से आहत होकर महिला सभासद को रोते हुए बैठक छोड़कर बाहर निकलना पड़ा