गाज़ीपुर: पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, जंगीपुर थाने की पुलिस ने 8 पड़वों के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद
गाजीपुर में पशु क्रूरता और अवैध पशु कटान के खिलाफ जंगीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 8 भैंस के पड़वों को बरामद किया है, जिनमें एक मृत मिला। आरोपी के पास से अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल जंगीपुर थाना पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी।