समस्तीपुर: घोरनगर गांव में जख्मी चाय के बर्तन पर गिरा 10 महीने का बच्चा जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के घोरनगर गांव के रहने वाले अमर कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी चाय बना रही थी। उनका 10 महीने का पुत्र चौकी से गर्म चाय के बर्तन पर गिर गया। जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।