बालोद: CGPSC मेंस एग्जाम का शेड्यूल बदला, पहले 16 से 19 मई तक होने वाली थी परीक्षा, अब 6 से 9 जून के बीच होगी
Balod, Balod | May 1, 2026 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 की नई समय सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई 2026 के बीच प्रस्तावित थी, लेकिन अब संशोधित तिथियों के अनुसार परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।