बैरगनियां: बैरगनिया रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की कमी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बैरगनिया सीमावर्ती क्षेत्र के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन बैरगनिया पर टिकट काउंटरों की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही होती है, लेकिन टिकट वितरण के लिए पर्याप्त काउंटर नहीं होने से लंबी कतारें लग रही है।