कानपुर: किशोरी से गैंगरेप मामले में 500 पेज की चार्जशीट, 50 हजार का इनामी दरोगा 3 महीने से फरार, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
सचेंडी में 3 माह पहले किशोरी से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने यूट्यूबर शिवबरन यादव के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 20 से अधिक गवाहों को शामिल किया गया है। बुधवार 12 बजेसचेंडी पुलिस दरोगा के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस ने उसके गोरखपुर के बेलघाट कुरी बाजार स्थित घर पर 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया है