विदिशा नगर: केंद्रीय कृषिमंत्री ने MLA, पूर्व मंत्री व व्यापारियों को ईंधन बचाने की शपथ दिलाई, दुनिया विपरीत हालात से गुजर रही: मंत्री
रविवार को विदिशा मे आयोजित कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय कृषिमंत्री निजी गार्डन मे आयोजित व्यापारियो के एक कार्यक्रम मे शामिल हुए थे। रविवार रात 9 बजे उन्होंने वहां मौजूद सभी व्यापारियो, आमजन के अलावा विधायक मुकेश टंडन, सूर्यप्रकाश मीणा, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राकेश जादौन, पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाई, व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश जैन को शपथ दिलाई।