Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

समस्त देशवासियों को हर्ष और उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा एवं सुख व समृद्धि लेकर आए, यही मंगल कामना करता हूँ।

134 views | Thanesar, Kurukshetra | Jan 13, 2022

MORE NEWS

जिन्दल हाउस में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सैनी का हुआ स्वागत

सांसद नवीन जिन्दल की ओर से धर्मवीर सिंह ने तिरंगा भेंट कर किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र, 23 जून।  जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सैनी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह (पूर्व आईएएस) ने सांसद नवीन जिन्दल की ओर से रमेश सैनी का फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सैनी और साथ आए राज कुमार सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का भी पोस्टर जारी किया। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा मेधावी छात्रों को लाभान्वित करने की अपील की।
इस अवसर पर रमेश सैनी ने सांसद नवीन जिन्दल द्वारा करवाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल हमेशा राष्ट्रहित, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का हमेशा यह प्रयास रहा है कि समाज और संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान हो तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि रहे। उन्होंने कहा कि रमेश सैनी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि रमेश सैनी पार्टी की नीतियों और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर राज कुमार सैनी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा, विनोद गर्ग सदस्य लोक कष्ट निवारण समिति, रोहित गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट स्पोर्ट् एकेडमी ऑफ इंडिया, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश राणा, हरफूल कसेरला, नरेंद्र , सुभाष बारना, थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह, भूषण मंगला, डॉ राज कुमार, आकाश राणा, अंकित गर्ग और उपस्थित गणमान्य सभी लोगों ने रमेश सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिन्दल हाउस में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सैनी का हुआ स्वागत सांसद नवीन जिन्दल की ओर से धर्मवीर सिंह ने तिरंगा भेंट कर किया सम्मानित कुरुक्षेत्र, 23 जून। जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सैनी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह (पूर्व आईएएस) ने सांसद नवीन जिन्दल की ओर से रमेश सैनी का फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सैनी और साथ आए राज कुमार सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का भी पोस्टर जारी किया। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा मेधावी छात्रों को लाभान्वित करने की अपील की। इस अवसर पर रमेश सैनी ने सांसद नवीन जिन्दल द्वारा करवाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल हमेशा राष्ट्रहित, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का हमेशा यह प्रयास रहा है कि समाज और संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान हो तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि रहे। उन्होंने कहा कि रमेश सैनी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि रमेश सैनी पार्टी की नीतियों और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर राज कुमार सैनी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा, विनोद गर्ग सदस्य लोक कष्ट निवारण समिति, रोहित गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट स्पोर्ट् एकेडमी ऑफ इंडिया, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश राणा, हरफूल कसेरला, नरेंद्र , सुभाष बारना, थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह, भूषण मंगला, डॉ राज कुमार, आकाश राणा, अंकित गर्ग और उपस्थित गणमान्य सभी लोगों ने रमेश सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 23, 2026

NCR जिलों में पुराने ट्रकों एवं बसों (बीएस-IV अथवा उससे पूर्व उत्सर्जन मानकों वाले) के प्रतिस्थापन पर मोटर वाहन कर में मिलेगी छूट : श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री

#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini

NCR जिलों में पुराने ट्रकों एवं बसों (बीएस-IV अथवा उससे पूर्व उत्सर्जन मानकों वाले) के प्रतिस्थापन पर मोटर वाहन कर में मिलेगी छूट : श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini

Thanesar, Kurukshetra | Jun 23, 2026

"भाजपा का एंटी-दलित चेहरा आया सामने, दलित नेताओं को मंच पर नहीं मिला सम्मान : हरपाल चीमा"

"भाजपा का एंटी-दलित चेहरा आया सामने, दलित नेताओं को मंच पर नहीं मिला सम्मान : हरपाल चीमा"

Thanesar, Kurukshetra | Jun 23, 2026

चंडीगढ़ -LIVE- ऑटो-म्यूटेशन और पेपरलेस रेवेन्यू रजिस्ट्रेशन 2.0 लॉन्च करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ -LIVE- ऑटो-म्यूटेशन और पेपरलेस रेवेन्यू रजिस्ट्रेशन 2.0 लॉन्च करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Thanesar, Kurukshetra | Jun 23, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तहसीलों में ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 को किया लागू : विश्राम कुमार मीणा
-अब रजिस्ट्री होने के बाद स्वत: दर्ज होगा इंतकाल, मानव हस्तक्षेप हुआ समाप्त
-पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बनाया अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध सुविधाएं सुनिश्चित करवाने के दिए निर्देश
-नई पहलों के लागू होने से राजस्व विभाग की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही में होगी वृद्धि, आमजन को मिलेगी सरल एवं त्वरित सेवाएं
कुरुक्षेत्र, 23 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 का शुभारंभ कर दिया है। जिले में राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को तय समय में ये सुविधाएं मिलें। सरकार द्वारा रजिस्ट्री होने पर स्वत: इंतकाल होने की नई पहल की है, जिससे आमजन को काफी लाभ होगा। इसी प्रकार से पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 में कई नए प्रावधान किए हैं। पिछले साल मुख्यमंत्री द्वारा कुरुक्षेत्र के बाबैन से शुरू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री योजना में आमजन के सुझाव के बाद ये नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इसमें अब रजिस्ट्री के साथ इंतकाल को भी शामिल किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 दोनों सुविधाओं का शुभारंभ चंडीगढ़ से किया। इसमें जिला के राजस्व विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इन दोनों नई पहलों के लागू होने से राजस्व विभाग की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही में वृद्धि होगी तथा नागरिकों को अधिक बेहतर, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सभी अधिकारी निर्धारित एसओपी का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। नई व्यवस्था को पूरी गंभीरता से लागू किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक जो लंबित इंतकाल हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द निपटाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि अब तक भूमि की रजिस्ट्री कराने के बाद लोगों को इंतकाल (म्यूटेशन) दर्ज करवाने के लिए अलग से पटवार भवन जाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में समय की बर्बादी के साथ-साथ लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद मकान, प्लॉट, जमीन अथवा दुकान की रजिस्ट्री होते ही इंतकाल स्वत: ऑनलाइन दर्ज हो जाएगा। इसके लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। इंतकाल दर्ज करने में मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त कर दिया गया है। नए सिस्टम से नागरिक अपने इंतकाल का स्टेटस ऑनलाइन देख सकेंगे तथा इंतकाल की प्रति ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया गया है। इसमें कई तरह से विकल्प दिए गए हैं। अब आवेदन नागरिक स्वयं, डीड राइटर, अधिवक्ता अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आसानी से कर सकेंगे। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक आवेदन में आधार आधारित यूआईडी सत्यापन अनिवार्य किया गया है।  कोई व्यक्ति, कंपनी, संस्था या एनआरआई रजिस्ट्री प्रक्रिया में स्वयं उपस्थित नहीं हो सकता हो तो अब वह एक से अधिक व्यक्तियों को अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर सकता है।

इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, नवनीत, बलिंद्र सिंह, पूनम सोलंकी, बलकार सिंह, गीता राम, संजीव कुमार मौजूद  रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तहसीलों में ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 को किया लागू : विश्राम कुमार मीणा -अब रजिस्ट्री होने के बाद स्वत: दर्ज होगा इंतकाल, मानव हस्तक्षेप हुआ समाप्त -पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बनाया अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध सुविधाएं सुनिश्चित करवाने के दिए निर्देश -नई पहलों के लागू होने से राजस्व विभाग की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही में होगी वृद्धि, आमजन को मिलेगी सरल एवं त्वरित सेवाएं कुरुक्षेत्र, 23 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 का शुभारंभ कर दिया है। जिले में राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को तय समय में ये सुविधाएं मिलें। सरकार द्वारा रजिस्ट्री होने पर स्वत: इंतकाल होने की नई पहल की है, जिससे आमजन को काफी लाभ होगा। इसी प्रकार से पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 में कई नए प्रावधान किए हैं। पिछले साल मुख्यमंत्री द्वारा कुरुक्षेत्र के बाबैन से शुरू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री योजना में आमजन के सुझाव के बाद ये नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इसमें अब रजिस्ट्री के साथ इंतकाल को भी शामिल किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 दोनों सुविधाओं का शुभारंभ चंडीगढ़ से किया। इसमें जिला के राजस्व विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इन दोनों नई पहलों के लागू होने से राजस्व विभाग की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही में वृद्धि होगी तथा नागरिकों को अधिक बेहतर, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सभी अधिकारी निर्धारित एसओपी का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। नई व्यवस्था को पूरी गंभीरता से लागू किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक जो लंबित इंतकाल हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द निपटाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अब तक भूमि की रजिस्ट्री कराने के बाद लोगों को इंतकाल (म्यूटेशन) दर्ज करवाने के लिए अलग से पटवार भवन जाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में समय की बर्बादी के साथ-साथ लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद मकान, प्लॉट, जमीन अथवा दुकान की रजिस्ट्री होते ही इंतकाल स्वत: ऑनलाइन दर्ज हो जाएगा। इसके लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। इंतकाल दर्ज करने में मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त कर दिया गया है। नए सिस्टम से नागरिक अपने इंतकाल का स्टेटस ऑनलाइन देख सकेंगे तथा इंतकाल की प्रति ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया गया है। इसमें कई तरह से विकल्प दिए गए हैं। अब आवेदन नागरिक स्वयं, डीड राइटर, अधिवक्ता अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आसानी से कर सकेंगे। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक आवेदन में आधार आधारित यूआईडी सत्यापन अनिवार्य किया गया है। कोई व्यक्ति, कंपनी, संस्था या एनआरआई रजिस्ट्री प्रक्रिया में स्वयं उपस्थित नहीं हो सकता हो तो अब वह एक से अधिक व्यक्तियों को अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर सकता है। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, नवनीत, बलिंद्र सिंह, पूनम सोलंकी, बलकार सिंह, गीता राम, संजीव कुमार मौजूद रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 23, 2026