जांजगीर: जनसमस्या निवारण शिविर बना राहत का माध्यम, धुरकोट निवासी मनोज कुमार को मिला राशन कार्ड
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमोरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने ग्राम धुरकोट निवासी मनोज कुमार सूर्यवंशी के चेहरे पर खुशी ला दी। राशन कार्ड बिना उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में मनोज कुमार सूर्यवंशी के आवेदन की त्वरित जांच कर आवश्यक प्रक्रिया।