जबेरा: जबेरा बाईपास पर ट्रक और पिकअप की टक्कर, एक दर्जन यात्री घायल
Jabera, Damoh | Dec 1, 2024 जबेरा दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा बाईपास में ट्रक और पिकअप वाहन में रविवार की शाम 4 बजे जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया प्राप्त जानकारी अनुसार पिकअप वाहन में सवार यात्री बांदकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे करीब एक दर्जन यात्री घायल है जिन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां पर उनका इलाज जारी है।