गुना नगर: प्रसिद्ध हनुमान टेकरी धाम पर श्री हनुमान जन्मोत्सव, सुबह 4:00 बजे हुई मंगला आरती
गुना जिले का प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान टेकरी धाम पर भगवान हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत मंगला आरती के साथ हो गई। 2 अप्रैल की सुबह टेकरी ट्रस्ट प्रवक्ता ने बताया, सुबह 4:00 बजे जयकारों के साथ आरती हुई। दिन भर में करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने रात 1:00 बजे ही व्यवस्थाएं संभाल ली। सुबह 4:00 बजे से पट खोल दिए गए।